Big StoryCity

टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर में पहली शाखा, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

देश का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक अब छत्तीसगढ़ में करेगा विस्तार



रायपुर। भारत के चौथे सबसे बड़े सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी पहली शाखा खोलने की घोषणा की है। यह कदम बैंक के देशभर में विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस संबंध में रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बैंक के अध्यक्ष शरद गांगुल, उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी तथा प्रबंधकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर ने बैंक की विस्तार योजनाओं और रायपुर शाखा के शुभारंभ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रायपुर शाखा का औपचारिक उद्घाटन 21 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से किया जाएगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैंक प्रबंधन के अनुसार टीजेएसबी सहकारी बैंक पिछले पांच दशकों से लगातार विकास कर रहा है। महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में 160 से अधिक शाखाओं के माध्यम से बैंक अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित कर चुका है। रायपुर शाखा के शुभारंभ के साथ ही बैंक छत्तीसगढ़ के रूप में अपने छठे राज्य में प्रवेश करेगा। इससे बैंक की देशभर में मौजूदगी और अधिक मजबूत होने के साथ ही स्थानीय लोगों और व्यापारियों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button