April 26, 2026

बीरगांव निगम में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की लगी प्रदर्शनी; महापौर, आयुक्त और सभापति ने किया आवलोकन

0
001 (4).jpeg

समूह द्वारा निर्मित राखी, फिनायल, बैग, थैला, पूजा सामग्री और खाद्य सामाग्री की हुई बिक्री



सिर्फ 3 घंटे में 18 हजार रुपए की सामग्री का विक्रय , अब हर 15 दिन में लगेगी प्रदर्शनी

बीरगांव। बुधवार 23 जुलाई को नगर पालिक निगम बीरगांव के सभा कक्ष में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) अंतर्गत गठित महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित राखी, जूता, चप्पल, कपड़े, एवं खाद्य सामग्री की एक दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमे-

  • मां बमलेश्वरी महिला स्व सहायता समूह
  • नारी उत्थान महिला स्व सहायता समूह
  • उज्जवल महिला स्व सहायता समूह
  • करुणा माता शैलपुत्री स्व सहायता समूह
  • महालक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह
  • सिंधु वाहिनी मां बचत महिला स्व सहायता समूह
  • स्वामी आत्मानंद महिला स्व सहायता समूह
  • जय साइन नाथ महिला स्व सहायता समूह
  • गृह लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह
  • नैना महिला स्वास्थ्य समूह
  • दिव्या ज्योति महिला स्व सहायता समूह
  • हर हर महादेव स्व सहायता समूह
  • जय मां गौरी महिला स्व सहायता समूह
  • जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह
  • महाराणा प्रताप महिला स्व सहायता समूह
  • नारी शक्ति महिला स्व सहायता समूह
  • जय तुलसी महिला स्व स्व सहायता समूह

कुल 17 महिला स्व सहायता समूह के समूह के द्वारा बड़ी ,पापड़ राखी राशन सामान, कपड़ा, बैक, खाद्य सामग्री जैसे ख्वाजा ठेठरी, खुरमी चिवड़ा , मिक्सचर, नमकीन ,जूता चप्पल, धूप ,रुई बत्ती श्रृंगार सामान बाल गोपाल सिंगार सामान है हार्पिक एसिड ,फिनाइल इत्यादि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। 3 घंटे की प्रदर्शनी में ही लगभग 18000 रुपए की सामग्री का विक्रय हुआ। इस अवसर पर बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन, सभापति कृपाराम निषाद, नगर आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उक्त सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार उत्पादों की प्रशंसा की तथा स्वयं भी सामग्री क्रय कर महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाया। कार्यक्रम में नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई, जिसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *