Citygharghoda

फोरम स्थानीय प्रशासन से मिलकर एक सेतु का कार्य करे : खेमसिंह चौहान

सोसल फोरम ऑन ह्यूमन राइट्स के सातवें वर्ष के प्रवेश पर आठ राज्यों से वेबीनार से जुड़े पदाधिकारी व सदस्यगण
सत्यवाणी को महिला विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंकज सिंह को उपकोषाध्यक्ष का प्रभार



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)
। सोसल फोरम आन ह्यूमन राइट्स का 14 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केएस चौहान व राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दीकी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित स्थापना दिवस पर दिल्ली उत्तर प्रदेश उड़ीसा राजस्थान महाराष्ट्र तेलंगाना छत्तीसगढ़ केरल जैसे राज्यों के पदाधिकारी और सदस्यों ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग की और उपस्थित सभी राष्ट्रीय और प्रादेशिक अध्यक्षों एवं महासचिव ने अपने विस्तार से समाज हितों के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों की जानकारी सिलसिलेवार से देते हुए फोरम के स्थापना दिवस पर खुशी जाहिर करते हुए नवागत साल में और बेहतर कार्य करने की बात कही मीटिंग के प्रारंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने गत छ:वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि देश में जितने भी बड़े एनजीओ हैं सभी स्लो मोशन में गतिविधियां चलाते हैं हमारी संस्था फोरम अपने अल्प समय में देश के विभिन्न भागों में अपने स्तर से सामाजिक गतिविधियां चलाते हुए समाज और प्रशासन में अपनी पृथक छाप छोड़ चुकी है यही वजह है कि केंद्र सरकार के वेबसाइट के “दर्पण” में हमारी आईटी सेक्टर के डायरेक्टर वरुण चौहान के अथक प्रयासों से फोरम अब “दर्पण” में समाहित हो चुकी है अब सरकार हमारी गतिविधियों और सामाज हितों के संरक्षण के लिए किये जा रहे विविध गतिविधियों को संज्ञान में लेने लगी है इसलिए हमें आने वाले समय में हमारे फोरम की गतिविधियों को सभी राज्यों में बेहतर ढंग से चलाने की आवश्यकता आ पड़ी है उन्होंने यह भी कहा कि स्थानिक प्रशासन से मिलकर नकल्याणकारी कार्यक्रमों को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के सुदूर क्षेत्रों तक लेकर जाने के लिए एक सेतु का कार्य करें और समाज हित में उल्लेखनीय कार्य संपादित करें उन्होंने कम्पनी बिल्डिंग पर जोर देते हुए कहा कि स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को मार्केट में आने के पूर्व मोटिवेशन दें हेल्थ चेकअप और ब्लड डोनेशन से संबंधित कार्यक्रम चलाने जिला चिकित्सालय से और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए डीएम से बात करें लेटर हेड और आईडी कार्ड का उपयोग करें पत्राचार के माध्यम से समाज की ज्वलंत समस्याओं को सुलझाने का कार्य करें और शासन से एक सेतु एक ब्रीज का कार्य करें। फोरम का मैगज़ीन “सफर” के छठवां संस्करण के लिए समसामयिक विषयों पर लेख आलेख कहानी कविता और खासकर लिगल सब्जेक्ट पर आर्टिकल लिखकर राष्ट्रीय कार्यलय को संप्रेषित करने की अपील की उन्होंने आजीवन सदस्यता पर जोर देते हुए कहा कि जिसकी सदस्यता लेनी चाहिए इस पर हम सबों को प्राथमिकता देनी होगी। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शेखर सलखे ने 6 वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए आय-व्यय की जानकारी दी पंकज सिंह के प्रस्ताव पर फोरम का क्यूआर कोड मौके पर वरुण सिंह ने तत्काल ग्रुप में जारी कर अपनी सक्रियता का परिचय दिया |
सत्यवाणी महिला प्रकोष्ठ की मनोनीत हुई राष्ट्रीय अध्यक्ष
अध्यक्ष धनलक्ष्मी नायडू के सुझाव पर हैदराबाद की जुझारू महिला कार्यकर्ता सत्यवाणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के एस चौहान ने महिला विंग को पूरे देश में संगठनात्मक ढांचा बनाने और गतिविधियां चलाने की जिम्मेदारी ट्रेन यूनियन लीडर सत्यवानी को एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की साथ ही पंकज सिंह को शेखर शिलखें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के सहयोग के लिए उपकोषाध्यक्ष मनोनीत भी किया जिसका उपस्थित समस्त सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया । राष्ट्रीय महासचिव वाहिद सिद्दिकी ने गत 6 वर्षों की गतिविधियों की जानकारी देते हुए फोरम के उपस्थित सभी राष्ट्रीय व प्रादेशिक तथा विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारीयों व सदस्यों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय युथ विंग को अमलीजामा पहनाते हुए वरूण चौहान के प्रयास की सराहना की
आगामी 10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस बिलासपुर में आयोजित
छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने कहा कि आने वाले साल में अंडमान निकोबार द्वीप समूह मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों का शुभारंभ होने की संभावना है उन्होंने बताया कि प्रदेश के रायपुर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में फोरम के जिला ईकाईयों का विस्तार किया जाएगा गनपत चौहान ने राष्ट्रीय और प्रादेशिक कार्यकारिणी को आगामी 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बिलासपुर में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमसिंह चौहान ने स्वीकार किया गनपत चौहान ने उक्त अवसर पर सत्यवाणी और पंकज सिंह के नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एनसीआर दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष की कंपनी RST ग्रुप के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए वेबीनार का समापन किया । उक्त अवसर पर आर एस तोमर, रामबाबू चतुर्वेदी,एच के पासवान,सफदर सिद्दीकी,शेखर शिलखे पंकज सिंह रमेश मिश्रा सालिग राम मिश्रा सुमित अरोरा वरुण चौहान याशिफ धनानी प्रभात कुमार पंकज अग्रवाल नौशाद अली मोहन सिंह गंधर्व कुमार धनंजय ज्योत्स्ना चानी जितेन्द्र केसरी बुधराम अग्रवाल जावेद खान अंकुर सोम आशुतोष यादव डा वासुदेव यादव राजू भगत आशुतोष पाटिल सत्यवाणी डा हिमामी सोम सहित अनेकों पदाधिकारी और सदस्य गणों की गरिमामय उपस्थिति रही !

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today