gharghoda

घरघोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव संपन्न, चुनाव प्रभारी विकास केड़िया रहे उपस्थित

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है, तीन वर्ष के कार्यकाल के पश्चात नवीन कार्यकारणी की रचनाएं कर पार्टी में दायित्व बंटवारा करने की पंरपरा है जिसमें नये कार्यकर्ताओं का सृजन कर संगठनात्मक संरचना में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अनेक परिवर्तन किया जाता रहा है। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन द्वारा संगठन पर्व मनाया जा रहा है जिसके तहत घरघोड़ा मंडल भाजपा में काफी उत्साह देखा गया मंडल अध्यक्ष सहनु पैकरा ने बताया कि इस वर्ष मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल समाप्त हो रहा है संगठन के दिशा निर्देश पर आज घरघोड़ा मंडल की संगठन पर्व निमित्त बैठक आयोजित किया गया, यह बैठक नवापारा दुर्गा पंडाल में आयोजित है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष विकास केड़िया जी संगठन चुनाव प्रभारी के उपस्थित में बैठक संपन्न हुआ साथ ही जिला महामंत्री अरूण धर दिवान जी जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा इस क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद वरिष्ठ नेता राजेंद्र ठाकुर जनपद अध्यक्ष सहोद्रा राठिया जी शीशु सिंन्हा वरिष्ठ नेता गौरीशंकर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष जनेश्वर मिश्रा महामंत्री डॉ. राजेश पटेल श्रवण राठिया उपस्थित रहे। जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने संगठन चुनाव की प्रक्रिया पर विस्तार से बैठक पटल पर रखा जिसमें केन्द्रीय संगठन नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कोरोना काल के बाद नवीन कार्यकारणी का गठन किया जा रहा है यह सतत चलने वाली संगठनात्मक प्रक्रिया है जो हर तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद होता है भाजपा एक अनुशासित पार्टी है संगठन हर विषय को गंभीरता से लेता है इस कारण आज दिवस तक कभी संगठन चुनाव नहीं होता है संगठन सदस्यों के सबकी सहमति से निर्णय लेकर जवाबदेही सौंपी जाती है संगठन में कार्य करने के लिए पद नहीं दायित्व होता है जिसके निर्वहन के लिए नाम तय किया जाता है इस वर्ष केन्द्रीय संगठन ने शक्त नियमों के पालन का आग्रह किया है जिसमें मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 45 वर्ष के युवाओं को मौका दिया जाना है, चरित्र छवि स्वच्छ हो दो बार का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्यता के साथ पुर्व में किसी दायित्व का निर्वहन किया हो, यह गाइड लाइन का पालन करना ही इस आग्रह पर संगठन चुनाव में आज सबके विचार परामर्श हेतु यह बैठक आयोजित हुई है, वहीं घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष के रूप में आज तक का कार्यकाल स्वच्छ पारदर्शी होने का गर्व पुरे प्रदेश में रहा है इस कारण इस वर्ष भी सबके परामर्श से जो भी अध्यक्ष बनेगा अवश्य ही सभी सहमत होंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए इस वर्ष पांच नाम सामने आये है जिसमें वर्तमान महामंत्री डॉ राजेश पटेल, अजजा मोर्चा के जिला मंत्री सोनू सिदार, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितेश शर्मा, हंशराज गुप्ता, राधे गुप्ता ने मंडल अध्यक्ष के लिए अपना नाम पैनल में रखा है इन नामों पर नियमों पालन के अंतर्गत जिला कोर कमेटी विचार विमर्श कर सभी नाम में एक योग्य सदस्य को फायनल कर 12 दिसंबर तक तय करेगी। अब देखना होगा इस बार किसके सर पर अध्यक्ष का ताज सजेगा क्योंकि इस बार संगठन ने नियमों की लकीर खींच रखी है जिसके कारण बहुत से भाजपा नेता अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गये बहुत से स्थानीय नेताओं की मंशा पर पानी फिर गया बताया जाता है इस विषय को लेकर कर सांसद विधायकों ने संगठन में उम्र को लेकर परिवर्तन करने की मांग रखा था जिसमें संगठन के शिर्ष नेतृत्व ने केन्द्रीय संगठन के नियमों में कोई बदलाव नहीं हो सकता बोलकर खारिज कर दिया और कड़ाई से नियमों का पालन करते हुए वरिष्ठ नेताओं को संगठन चुनाव करने को कहा गया है, अब देखना होगा इस बार भाजपा संगठन चुनाव में किस तरह का नजारा सामने आता है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button