कुऐमारी एलओएस कमांडर सहित 4 ईनामी नक्सलियो का आत्मसमर्पण

Spread the love

कांकेर। उत्तर बस्तर डिवीजन के कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित नक्सलियो पर शासन द्वारा कुल 12 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।कांकेर -शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ से प्रभावित होकर चार माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिया गया। सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) IG BASTAR, के.एल.ध्रुव (भा.पु.से.) DIG KANKER के मार्गदर्शन, आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.) SSP KANKER के निर्देशन में पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है। शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन के अंतर्गत कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली जिन पर शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त 02 माओवादी सदस्यों पर 05-05 लाख एवं 02 माओवादी सदस्य पर 01-01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी निम्नानुसार है।
नाम सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम उम्र 28 वर्ष
निवासी:- ग्राम कोसलनार थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर (छ.ग)।
पदः- कुऐमारी एलओए कमाण्डर थी। उसने वर्ष 2007 में बेनूर एलओएस कमांडर राजेश द्वारा वर्ष 2009 से वर्ष 2011 तक बेनूर एलओएस सदस्य था। वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक कुऐमारी एलओएस/एरिया कमेटी सदस्य । वर्ष 2022 से कुऐमारी एलओएस कमाण्डर था । घटित नक्सली घटना शामिल रहावर्ष 2007 से वर्ष 2024 के मध्य कुल 24 नक्सल घटनाओं मे शामिल रही।
माओवादी नरेश उर्फ लक्कु पुनेम पिता सोमलू पुनेम उम्र 26 वर्ष

निवासी ग्राम पुसनार थाना गंगालूर जिला बीजापुर (छ0ग0) है।वह कुऐमारी एरिया कमेटी सदस्य था। इसने दिनेश एसीएम गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा वर्ष 2013 में नक्सल संगठन नैमेड़ जनमिलिशिया पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती किया, जहॉ वर्ष 2014 तक कार्य किया। वर्ष 2015 से वर्ष 2016 तक डीव्हीसी विज्जा का गार्ड/पार्टी सदस्य । वर्ष 2016 से वर्ष 2017 तक गंगालूर एरिया प्रेस टीम सदस्य ।
सागर सागर उर्फ गंगा दिड़दो पिता नन्दा दिड़दो उम्र 25 वर्ष
निवासी:- ग्राम वेर्रूम थाना क्रिस्टाराम जिला सुकमा (छ.ग)। पदः- कुऐमारी एलओएस सदस्यसंक्षिप्त विवरण:-•वर्ष 2017 से वर्ष 2018 तक किस्टाराम सीएनएम/ एलओएस सदस्य वर्ष 2018 से कुऐमारी एलओएस सदस्य ।
नाम : अंजू उर्फ सरिता शोरी पिता सोनाराम शोरी उम्र 26 वर्ष
निवासी : ग्राम सुरेली थाना अंतागढ़ जिला कांकेर (छ.ग)। पदः- कुऐमारी एलओएस सदस्या संक्षिप्त विवरण:- •वर्ष 2019 से कुऐमारी एलओएस सदस्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *