Citykanker

श्री बलराम जयंती-किसान दिवस पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं जिले की महिला कृषक



कांकेर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज बलराम जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बलराम जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों जिले के ग्राम गोटुलमुण्डा की महिला कृषक श्रीमती निर्मला भास्कर को आज श्री अन्न उत्पादक उत्कृष्ट कृषक सम्मान प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम मौजूद थे। महिला कृषक की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
बलराम जयंती पर केव्हीके में कार्यशाला आयोजित
कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में आज किसान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री से सम्मानित एवं प्रगतिशील कृषक श्री अजय मण्डावी, श्री भरत मटियारा सदस्य बीज प्रमाणीकरण संस्था ने किसानों को गौपालन एवं प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए खेती में लागत कम करके लाभ को बढ़ाने की बात कही। जनपद पंचायत कांकेर के अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम ने गौ आधारित कीटनाशक एवं उर्वरकों को अपनाने का आह्वान किया। जनपद पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री ईश्वर कावड़े ने कृषकों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए रसायन मुक्त खेती करने पर जोर दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. साहू ने गौ आधारित जैविक खेती तथा रसायन व कीटनाशक मुक्त कृषि करने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिले में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले कृषकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button