Big StoryCity

हर विधानसभा में निकलेगी तिरंगा यात्रा ; मंत्री, सांसद, विधायक करेंगे हिस्सेदारी

रायपुर। प्रदेश भाजपा की बैठक में मंगलवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता, बिहार प्रदेश भाजपा के मंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी गुरुप्रकाश पासवान की उपस्थिति में तय किया गया है कि भाजपा हर विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसमें प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायकों के साथ भाजपा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कहां की यात्रा में कौन रहेंगे, इसको लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है। यात्रा के एक-दो दिन पहले पूरी सूची तैयारी होगी। इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान में भाजपा ने फैसला किया है कि हर बूथ में 50 तिरंगे लगाए जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के करीब 25 हजार बूथों में 12 लाख से ज्यादा तिरंगे लगेंगे।
बैठक में श्री पासवान ने कहा, हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस अभियान को एक वृहद रूप देना है। 11, 12 और 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा और यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। श्री पासवान ने कहा, 12, 13, एवं 14 अगस्त को प्रदेश के सभी स्मारक सहित स्मारक युद्ध स्मारक एवं शहीद प्रतिमाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी करना है।



ये रहे उपस्थित
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा, आभार रामजी भारती ने किया। बैठक में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, अजय चंद्राकर , गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, संपत अग्रवाल, मोतीलाल साहू, रिकेश सेन ,इंद्र साहू, सुशांत शुक्ला,रोहित साहू, शिवरतन शर्मा, सरला कोसरिया, लक्ष्मी वर्मा, केदार गुप्ता, नलीनेश ठोकने,देवलाल ठाकुर, किरण उसेंडी,अवधेश चंदेल सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजक, हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा समिति और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समिति के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button