Big StoryCity

बैज ने कहा- बृजमोहन को मंत्री पद से बर्खास्त करें मुख्यमंत्री

नैतिकता होती तो विधायकी के साथ मंत्री पद भी छोड़ देते
रायपुर।
भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल को बर्खास्त कब करेंगे? सांसद का चुनाव जीतने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दिया है। नैतिकता का तकाजा है कि वे विधायकी के साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देते, लेकिन उन्होंने मंत्री पद के लालच में सारी नैतिकता को धता बता दिया है।
उन्होंने कहा, कोई व्यक्ति बिना विधानसभा का सदस्य रहते हुये भी 6 माह तक मंत्री पद धारित कर सकता है, उसे 6 माह के अंदर सदन का सदस्य निर्वाचित होना होता है। बृजमोहन के मामले में स्थितियां अलग हैं। उन्होंने सांसद निर्वाचित होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया है। यहां पर 6 माह के अंदर सदस्य के निर्वाचन की अपेक्षा वाली बात नहीं है। अतः संवैधानिक प्रावधानों की आड़ लेकर मंत्री पद पर बने रहना उचित नहीं है। कांग्रेस पार्टी राज्यपाल से भी मांग करती है कि यदि बृजमोहन मंत्री पद से स्वयं इस्तीफा नहीं देते या मुख्यमंत्री उनको नहीं हटाते हैं, तो राज्यपाल स्वयं उनको मंत्री पद से बर्खास्त कर एक नजीर प्रस्तुत करें।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button