Big StoryCity

कांग्रेस ने चुनाव आयोग में भाजपा विधायक की शिकायत

रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया, भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा 6 अप्रैल को अपने विधानसभा क्षेत्र वैशाली नगर में चुनावी सभा में बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विरुद्ध अनर्गल, वक्तव्य देने और सोशल मीडिया में उसे अपलोड करने की शिकायत कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की है। ज्ञापन में कहा गया है, एनआईए द्वारा पिछले 11 वर्षों से झीरम घाटी घटना की जांच कर रही है और आज दिनांक तक कोटा के कांग्रेस विधायक और बस्तर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के विरुद्ध झूठा और निराधार आरोप भाजपा के प्रतिनिधि और वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन द्वारा जो असत्य और घृणित आरोप लगाया गया है वह बहुत ही निंदनीय है तथा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है, क्योंकि श्री सेन द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को बदनाम करने और छवि धूमिल करने की नीयत से वह झूठा आरोप सार्वजनिक क्षेत्र में लगाया है । तथा कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध घृणा की भावनायें लोगों के बीच उत्पन्न करने की नीयत से लगाया है, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।
ये रहे उपस्थित : ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस वाररूम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, राम गिडलानी, पूजा देवांगन, नरेश गड़पाल, लक्ष्मी देवांगन, प्रेमलता बंजारे, राम शंकर सोनकर उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button