June 11, 2026

ACCIDENT : पिकअप की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

0
ACCIDENT : पिकअप की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत

रायगढ़। जिले के आदिवासी अंचल लैलूंगा थाना क्षेत्र खारुन नदी पुल के पास काम करने जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई की पिकअप की ठोकर लगने से मौत हो गई। लैलूंगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच कर रही है। वहीँ घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है।



इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम ढोरोंबीजा निवासी घनश्याम पैंकरा पिता दौरी साय उम्र 36 वर्ष और लक्ष्मण पिता शंकर उम्र 40 वर्ष दोनो चचेरे भाई थे और लैलूंगा के आयल मिल में मजदूरी का कार्य करते है। दोनों भाई होने के कारण काम करने आयल मिल लैलूंगा में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 ए सी 4670 एक साथ आ रहे थे। तभी रूडुकेला खारुन नदी पुल के पास एक पिकअप क्रमांक सीजी 15 एसी 5321 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को रायगढ़ मेडिकल कालेज लाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी भी मौत हो जाने की जानकारी मिली है। हादसे में बाइक व पिकअप भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *