Big StorySports

पैरालंपिक चैंपियन झाझरिया बने निर्विरोध पीसीआई अध्यक्ष

नई दिल्ली। पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया शनिवार को निर्विरोध भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष चुने गए। वह एक और मशहूर पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह लेंगे। 2004 एथेंस और 2016 रियो पैरालंपिक में एफ 46 श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने वाले 42 वर्षीय झाझरिया इस शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। बल्कि सभी नये पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पीसीआई के चुनाव अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी समिति सदस्यों के पदों के लिए हुए। गोवा के अंतरराष्ट्रीय कोच और रेफरी जयवंत हम्मनवर को निर्विरोध महासचिव चुना गया।
आर चन्द्रशेखर और सत्य प्रकाश सांगवान दो उपाध्यक्ष होंगे जबकि सुनील प्रधान कोषाध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ललित ठाकुर और टी दिवाकर दो संयुक्त सचिव हैं। समय पर चुनाव नहीं कराने के बाद पिछले महीने खेल मंत्रालय ने पीसीआई को निलंबित कर दिया था। लेकिन पांच मार्च को पीसीआई द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के बाद मंत्रालय ने निलंबन रद्द कर दिया। झाझरिया ने कहा, ‘पेरिस पैरालंपिक खेलों में हमारा लक्ष्य टोक्यो में जीते गए 19 पदकों से अधिक पदक जीतना होगा। इस बार 30 पार।’


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button