June 11, 2026

66 निरीक्षकों और 533 उप निरीक्षकों का तबादला

0
66 निरीक्षकों और 533 उप निरीक्षकों का तबादला

सबसे ज्यादा 68 की पोस्टिंग रायपुर जिले में

रायपुर। चुनावी वर्ष के कारण पुलिस विभाग में लगातार तबादले हो रहे हैं। पूर्व में राजपत्रित अधिकारियों की पोस्टिंग दूसरे जिलों में करने के बाद विभाग ने फिर से बड़ा फेरबदल करते हुए 66 निरीक्षकों के साथ 533 उप निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। चुनावी वर्ष होने और लॉ एंड आर्डर की चुनौती को देखते हुए उप निरीक्षकों में सबसे ज्यादा पोस्टिंग रायपुर जिले में हुई है। 533 उप निरीक्षकों में 68 पुलिस वाले रायपुर जिले में आमद देंगे।
गुरुवार को पीएचक्यू से डीजीपी अशोक जुनेजा के आदेश पर तबादला सूची जारी हुई। नई सूची में 66 निरीक्षक दूसरे जिले भेजे गए। प्रदेश के लगभग सभी जिलों से निरीक्षकों की दूसरे जिले में पोस्टिंग हुई। रायपुर जिले से एक निरीक्षक का तबादला दूसरे जिले में हुआ। इसमें कमला पुसाम का नाम शामिल है। कमला पुसाम आरंग थाना प्रभारी थीं। अब नई जगह बिलासपुर के लिए तबादला हुआ है। पीएचक्यू से नई सूची में 68 उप निरीक्षकों को रायपुर जिले में पदस्थ किया गया है। विभागीय अफसरों के मुताबिक चुनावी वर्ष में राजधानी में लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था संभालने बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में जिले में फोर्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके पूर्व राजपत्रित अधिकारियों का तबादला हुआ था, जिसमें दर्जनभर डीएसपी शामिल थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *