June 11, 2026

145 मांगो को लेकर घरघोड़ा से जामपाली तक आर्थिक नाकेबंदी 1 को भाजपा करेगी

0
145 मांगो को लेकर घरघोड़ा से जामपाली तक आर्थिक नाकेबंदी 1 को भाजपा करेगी

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय जनता पार्टी घरघोड़ा और कुडुमकेला मंडल के गांवो के 145 समस्याओं को लेकर 1 सितम्बर को जामपाली , बारोद खदान बंद और घर घोड़ा छाल मार्ग चौक में अनिश्चित कालीन चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी करेगी।
जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष राठिया ने बताया कि पिछले 2 वर्षो से धरना आंदोलन के बाद भी राज्य की भूपेश सरकार की कोई मांग पूरा नहीं किया है। विगत 7 अगस्त को हजारों की संख्या में अनुभिभागीय कार्यालय घेराव के बाद भी प्रशासन जागा नहीं है। बैहामुड़ा के फसल मुआवजा, बरोद के लोगो का असमान मुआवजा, दुर्घटना के बाद भी नो एंट्री नहीं करना, घरघोड़ा से टेरम कुडुमकेला तक बाई पास सड़क का निर्माण, घरघोड़ा में अपेक्स बैंक जैसे सैकड़ों समस्या का निदान को भाजपा कराना चाहती है। आगामी 1 सितंबर को जामपाली और बरोद बिजारी खदान का प्रोडक्शन कराया जायेगा और घर घोड़ा बाईपास में चक्का जाम अनिश्चित कालीन किया जायेगा जिसमे हजारों की संख्या में जनता शामिल होगी।
चुनावी वर्ष में भाजपा लालजीत राठिया को घेरने के पूरे मूड में लगी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *