Big StoryNational

पीड़िया व मूतवेंडी के जंगल से 14 नक्सली गिरफ्तार

डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त कार्रवाई, 41 लाख था इनाम



बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान डीआरजी व गंगालुर पुलिस ने पीड़िया व मूतवेंडी के जंगल से 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 41 लाख रुपए का इनाम घोषित है। पकड़े गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया गया हैं। पुलिस के मुताबिक जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत डीआरजी व गंगालुर थाना की संयुक्त पार्टी पीड़िया व मूतवेंडी की ओर निकली थी। वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा जंगल से विस्फोटक व भाकपा माओवादी संगठन के प्रसार प्रचार की सामग्री के साथ 14 नक्सलियों को पकड़ा गया। नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पीड़िया मूतवेंडी मार्ग पर आईईडी प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध गंगालुर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


टिफिन बम, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद


पकड़े गए नक्सलियों से पूछताछ करने पर मार्ग में आईईडी प्लांट करने के लिए छुपाये गये 4 टिफिन बम, 2 कुकर बम, डेटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री गैती, फावड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गया।

इनको पकड़ा गया
पूछताछ करने पर अपना नाम रेनु कोवासी मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीपीसीएम 8 लाख इनामी, मंगली अवलम गंगालुर एरिया कमेटी एसीएम 8 लाख इनामी, बिच्चैम उईका गंगालुर एरिया कमेटी एसीएम 5 लाख इनामी, शर्मिला कुरसम गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, लक्ष्मी ताती गंगालुर एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख इनामी, बबीता हेमला मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 पीएम इनाम 2 लाख, सावित्री पुनेम, मिलिट्री कंपनी नंबर 2 पीएम 2 लाख, मैनू ओयाम उर्फ लच्छू डिवीजन टेलर टीम पीएम 2 लाख, पायकी माड़वी मिलिट्री कंपनी नम्बर 2 सदस्य 2 लाख, टोकलु माड़वी गंगालुर एलओएस सदस्य 1 लाख, सन्नू लेकाम डीएकेएमएस अध्यक्ष पीड़िया 1 लाख, बिच्चैम कुंजाम मिलिशिया प्लाटून सदस्य आरपीसी कोरचोली, लखु पुनेम जीआरडी कमांडर इतावर व पाण्डु मुचाकी भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर पीड़िया शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button