Big StoryState

हाथियों ने किया कूच, तेंदुए की धमक से दहशत

धमतरी। विगत कई माह से जिले के जंगल में विचरण कर रहे तीन दंतैल ने यहां से कूच कर लिया है। तीनों हाथियों का लोकेशन गरियाबंद के पांडुका क्षेत्र में बताया जा रहा है। 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया गया। हाथी दिवस के पहले जिले के जंगल से हाथियों की रवानगी हो गई है। उल्लेखनीय है कि विगत 4-5 माह से तीन दंतैल गंगरेल डुबान धमतरी वन परिक्षेत्र, कुकरेल वन परिक्षेत्र तथा सिंगपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे थे। सिंगपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर प्रेमलाल लहरे ने बताया कि तीन दंतैल में से दो दंतैल एक सप्ताह पूर्व गरियाबंद जिले के जंगल चले गए थे। वहीं एक दंतैल 10 अगस्त को रात 8 बजे पैरी नदी पार कर गरियाबंद चला गया। उनका लोकेशन पांडुका के जंगल में बताया जा रहा है।
तेंदुआ ने मवेशी को बनाया शिकार
जिला मुख्यालय से करीब 6 किमी दूर ग्राम बरारी के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दशहत है। कोटाभर्री के जंगल में तेंदुआ द्वारा एक गाय को शिकार बनाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूद्री, गंगरेल के करीब बरारी पंचायत के कोटाभर्री जंगल में तेंदुए ने एक मवेशी की जान ले ली है जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत है। इस क्षेत्र में शिकार की पहली घटना सामने आई है। इससे पहले बरारी में तेंदुआ देखे जाने की खबर थी। जंगल में तेंदुए के पैरों के निशान मिले हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button