Big StoryNational

सीएम विष्‍णुदेव साय और दोनों डिप्‍टी सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

रायपुर। दिल्‍ली के दौरे पर गए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने आज अपने दोनो डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्‍य नेताओं से मिले।साय ने सोशल मीडिया एक्‍स पर बताया कि नई दिल्ली में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याण की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में निश्चित ही भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।दिल्‍ली पहुंचे तीनों नेताओं आज शाम को राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलेंगे। राष्‍ट्रपति सचिवालय ने मुलाकात के लिए शाम साढ़े 7 बजे का समय दिया है। इससे पहले तीनों नेता उप राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले। साथ ही उन्‍होंने गृह मंंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।दिल्‍ली पहुंचे सीएम साय ने आज सुबह दोनों डिप्‍टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ उप राष्‍ट्रपति से भेंट की। इस दौरान सीएम के सचिव पी. दयानंद सहितअन्‍य अफसर भी मौजूद थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button