June 11, 2026

साइना ने की अमरनाथ यात्रा

0
साइना ने की अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को यहां दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइना सोनमर्ग में एक रिजॉर्ट में ठहरी हैं जो यात्रा के बालटाल ‘बेस कैंप’ के रास्ते में पड़ता है। अधिकारियों ने कहा कि साइना ने अपनी मां ऊषा नेहवाल के साथ भगवान शिव की पवित्र गुफा के दर्शन किए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *