politics

शिवसेना ने निकाली तोड़ो मोर्चा यात्रा

रायपुर। शिवसेना छत्तीसगढ़ (शिंदे गुट) की ओर से प्रदेश के 45 विधानसभा क्षेत्र में तोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार, नशाखोरी, कमीशनखोरी, दलाली सरकार की वादाखिलाफी के बने चैनलों को तोड़ना और आम आदमी को उनका हक अधिकार दिलाना तथा छत्तीसगढ़ी के ऊपर हो रही अत्याचार शोषण के विरुद्ध आवाज उठाना है। प. विधानसभा के शारदा चौक में तोड़ो मोर्चा यात्रा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें रायपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत हुए भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी के विरोध में विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा कर हजारों की संख्या में पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया गया। यात्रा में किशन साहू, खुमेश साहू, रोहित विश्वकर्मा, राहुल राजपूत, मोनू निषाद, चांद यादव, नरेंद्र प्रजापति, गोविंद साहू, बिट्टू यादव, संजू साहू, अमर नायक, आकाश नायक, खिलावन साहू सहित सैकड़ों की संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button