Big StoryCity

शाह, नड्डा और संतोष पहुंचे रायपुर, बनी चुनावी रणनीति

रायपुर। प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का राष्ट्रीय संगठन बहुत ज्यादा गंभीर है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ अचानक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंचे। एक साल बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का रायपुर आना हुआ है। इनका यहां आने पर प्रदेश के चुनिंदा नेताओं के साथ मिशन 2023 को लेकर गंभीर मंथन हुआ। प्रदेश के राजनीति हालात जानने के साथ चुनावी रणनीति काे तेज करते हुए पूरी ताकत झोंकने और प्रदेश सरकार के खिलाफ ज्यादा आक्रामक होने पर चर्चा हुई। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो सभाओं को लेकर क्या तैयारी है, इसकी जानकारी ली गई।
तीनों दिग्गज राष्ट्रीय नेताओं ने यहां आने के बाद प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश के नेताओं ने राजनीति स्थिति को लेकर भी पूरी जानकारी ली। संगठन की गतिविधियों को लेकर पूरी जानकारी लेने के साथ संगठन की गतिविधियों को तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button