June 11, 2026

वॉट्सअप पर छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी शिकायतों का समाधान, 1 फरवरी से शुरू होगी व्यवस्था

0
वॉट्सअप पर छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी शिकायतों का समाधान, 1 फरवरी से शुरू होगी व्यवस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पुलिस आम लोगों के लिए एक नई सुविधा की शुरूआत कर रही है। अब वॉट्सएप के जरिए भी लोग संगीन मामलों की शिकायत सकेंगे। डीजीपी डीएम अवस्थी कि इन शिकायतों पर नजर होगी और कार्रवाई न करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। डीजीपी की मॉनिटरिंग में चलने वाली इस नई व्यवस्था में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण हो। 1 फरवरी से यह नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत उन मामलों पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी जिन पर किसी कारण से स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं देती। डीएम अवस्थी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हम जल्द ही एक नए प्रोग्राम की शुरूआत करने जा रहे हैं। पुलिस की शिकायत सेल समाधान के जरिए वॉट्सअप सेवा शुरू की जा रही है।
अब तक यह थी व्यवस्था
छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर समाधान नाम की एक कैटेगरी है। लोग इस पर क्लिक करने के बाद एक डिजिटल फॉर्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते थे। इसे बंद नहीं किया गया है। अफसरों ने बताया कि शिकायत की प्रक्रिया को और आसान करने के लिए वॉट्सअप की सेवा शुरू की जा रही है। पुलिस मुख्यालय से इसके बाद यह शिकायतें संबंधित थानों को भेजी जाती हैं और यह निर्देश दिया जाता है कि इस पर कार्रवाई करें। कुछ बेहद संगीन मामले जिन पर डीजीपी के हस्तक्षेप की जरूरत होती है तो स्वयं डीएम अवस्थी ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी करते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *