
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी, शुभमन गिल संभालेंगे कप्तानी; टी20 में श्रेयस अय्यर को कमान
नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। वहीं, टी20 सीरीज की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है। वहीं नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी वनडे टीम में जगह मिली है।रोहित-कोहली की वापसी, गिल को कप्तानीवनडे टीम में शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल और ध्रुव जुरेल संभालेंगे।ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा टीम का हिस्सा हैं, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को जगह मिली है। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार के साथ नए चेहरे आकिब नबी शामिल हैं।जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है।
टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथ
पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर कप्तान और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव को शामिल किया गया है।
27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में और अंतिम मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।
भारत की वनडे टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
भारत की टी20 टीमश्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।



