Big StorypoliticsState

विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, अरुण साव और विजय शर्मा बने उपमुख्यमंत्री

बीजेपी ने विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया है। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। दो डेप्युटी सीएम ने भी शपथ लिया है।

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साय के साथ ही भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। यह पहला मौका है जब राज्य में मुख्यमंत्री को सहयोग करने के लिए दो उपमुख्यमंत्री बनाये गये हैं ।



विष्णुदेव साय ने सीएम पद की शपथ

भाजपा ने रविवार को प्रमुख आदिवासी नेता साय (59) को छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था। साय प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे साय

पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।

प्रधानमंत्री मोदी भी हुए शामिल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

दो डेप्युटी सीएम ने ली शपथ

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों डेप्युटी सीएम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अरुण साव बने डेप्युटी सीएम

अरुण साव बने डेप्युटी सीएम

साय के साथ शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री अरुण साव (54) प्रभावशाली साहू (तेली) ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। अधिवक्ता से नेता बने साव ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी थानेश्वर साहू को लोरमी सीट से 45,891 वोटों से हराया है।

विजय शर्मा बने डेप्युटी सीएम

विजय शर्मा बने डेप्युटी सीएम

अन्य उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (50) ब्राह्मण समुदाय से हैं। वह राज्य में भाजपा के महामंत्री हैं। हिंदुत्व के मुखर समर्थक शर्मा ने कवर्धा निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशाली कांग्रेस नेता और निवर्तमान मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों से हराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button