Big StoryCity

विप्र समाज के सामाजिक बैठक में शामिल हुए महन्त रामसुन्दर दास

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज विप्र समाज द्वारा आयोजित सामाजिक बैठक में सम्मिलित हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों ने संबल प्रदान करके मुझे मजबूत बनाया है, मुझे आप सभी से यही उम्मीद थी।



नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे जी ने कहा कि -भाजपा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रोपेगैंडा फैलाने में माहिर हैं वे अपनी हार के डर से सहम गये हैं और भ्रान्ति फैला रहे हैं जिस बृजमोहन के डर से इस नगर में कभी नरेन्द्र मोदी टेबल के नीचे घुस गए थे क्या उस पर कोई हाथ उठा सकता है? बैठक में समाज के सभी वरिष्ठ प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button