Big StoryCity

विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार


राजनांदगांव। एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस की विधायक को रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू मार दिया। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां मंच पर नशे में धुत एक युवक ने पीछे से आकर हमला किया। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खिलेश्वर सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
कार्यक्रम में गई थीं विधायक
अपने विधानसभा क्षेत्र के जोधरा में बच्चों के डांस कार्यक्रम में छन्नी चंदू साहू मंच पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान आरोपी खिलेश्वर सिंहा मंच पर पीछे से आया और विधायक का बाल पकड़ कर चाकू से हमला कर दिया। मंच पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर विधायक को बचाया। उन्हें हल्की खरोंच आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में इलाज के बाद विधायक नाराज होकर अपने घर छुरिया चली गई।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button