Big StorySports

वनडे विश्व कप : आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

 इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला मुकाबला

अहमदाबाद। इंग्लैंड के क्रिकेटर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को यहां विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेंगे तो उनका इरादा 2019 फाइनल को दोहराने का होगा। इंग्लैंड की टीम युवा नहीं है लेकिन जोस बटलर की कप्तानी में वह तीसरा विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। टी20 विश्व कप भी इंग्लैंड ने ही जीता था। दूसरी ओर अभी तक आईसीसी विश्व कप नहीं जीत सकी न्यूजीलैंड टीम के सामने कई समस्याएं हैं। कप्तान केन विलियमसन अभ्यास मैच खेलने के बावजूद पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं तेज गेंदबाज टिम साउदी भी पहले मैच में उपलब्ध नहीं हैं। दोनों सर्जरी के बाद पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। अहमदाबाद की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों की मददगार होती है और इंग्लैंड के पास बेहतरीन बल्लेबाजों की पूरी जमात है। इसके अलावा बेन स्टोक्स भी संन्यास का फैसला वापिस लेकर लौट आए हैं। घुटने की दिक्कत के कारण वह भले ही बतौर गेंदबाज उतना योगदान नहीं दे सकेंगे लेकिन बड़े मैचों में वह कमाल करने में माहिर हैं। पिछले दो विश्व कप फाइनल (2019 और 2022) में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके अलावा इंग्लैंड के कप्तान लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, डेविड मलान और जो रूट जैसे बल्लेबाज भी हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button