National

राशिफल 26 मार्च : आज शुक्रवार के दिन क्या कहते है आपकी राशी के सितारे

राशिफल-
मेष- भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कुछ लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। कुछ रचनात्‍मक करने के बारे में सोचें। प्रेम में न उलझें। आपस में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी आपका स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम दोनों मध्‍यम गति से चल रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी सही चल रही है। राजसत्‍ता पक्ष से थोड़ा सामंजस्‍य बनाकर चलें। सूर्यदेव को जल देते रहें।



वृषभ-गृहकलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे हैं। तांबे की कोई भी वस्‍तु दान करें, अच्‍छा होगा।

मिथुन-व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। अपनों से जैसे भाई-मित्र आदि से एक व्‍यापारिक सामंजस्‍य बन रहा है। आप आगे बढ़ रहे हैं। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्यम है। प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-धनार्जन होता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से सुधार की ओर है। वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश अभी न करें। जो पैसे आ रहे हैं, उन्‍हें इक्‍ट्ठा करें। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति थोड़ी मध्‍यम दिखाई दे रही है। बजरंग बली की अराधना करें।

सिंह-नाय‍क-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। बाहरी तत्‍व आपके अंदर आने से थोड़े और मजबूत हो गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते जा रहे हैं। कोई समस्‍या नहीं है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्‍या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्चों को लेकर परेशान हो सकते हैं। मन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। प्रेम की स्थिति भी आपकी अच्‍छी दिख रही है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब अद्भुत दिख रहा है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृश्चिक-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसायिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार उत्‍तम है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छे चल रहे हैं। तांबे की कोई भी वस्‍तु अपने पास रखें।

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। तांबे की कोई भी वस्‍तु दान करें।

कुंभ-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्‍यापारिक स्थिति अच्‍छी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

मीन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शासन सत्‍ता पक्ष में दबदबा बनेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम से अच्‍छे की तरफ है। प्रेम और व्‍यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button