National

राशिफल 20 मार्च: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज दिन

राशिफल-
मेष – धन, कुटुम्‍ब, वाणी तीनों ही कुप्रभाव में चल रहा है। धन से सम्‍बन्धित रिस्‍क न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। प्रेम की स्थिति दूरी वाली है। स्‍वास्‍थ्‍य की समस्‍या बनी हुई है। व्‍यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्‍तु पास रखें। काली वस्‍तु का दान करें।


वृषभ – आपके लग्‍न में ही थोड़ा खराब योग बना हुआ है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नकारात्‍मक उर्जा का संचार हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। लाल वस्‍तु का दान करें।

मिथुन – साझेदारी में समस्‍या आ सकती है। नेत्र विकार, सिरदर्द, खर्च की अधिकता, काल्‍पनिक भय के शिकार हो सकते हैं। यह योग सबके लिए खराब है। किसी के लिए कम, किसी के लिए ज्‍यादा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति ठीक है। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क – शारीरिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है। बहुत बचकर पार करें। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी नहीं चल रही है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। कोई रिस्‍क न लें। यह पार हो जाएगा। फिर आप अच्‍छे दिनों में आ जाएंगे। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह – शासन-सत्‍ता पक्ष से थोड़ी राहत मिल सकती है आपको लेकर विरोधी वहां भी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। संतान और प्रेम पक्ष से भी बहुत अच्‍छी स्थिति नहीं है। बचकर पार करें। काली वस्‍तु का दान करें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या – भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। यात्रा में कष्‍ट का योग है। अपमानित होने की आशंका है लेकिन कोशिश करके आराम से निकल लेंगे आप तो अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार की स्थिति भी अच्‍छी कही जाएगी। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला – बहुत बचकर पार करें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चल रहे हैं आप। शनिदेव की अराधना करें। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उदर रोग के शिकार हो सकते हैं। नए रोजगार या किसी भी तरह की नई शुरुआत न करें। नुकसान की आशंका है। शनिदेव की अराधना करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा।

धनु – विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। पैरों में चोट लग सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें।

मकर – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। निर्णय लेने की क्षमता अभी ठीक नहीं है। महत्‍वपूर्ण निर्णयों को टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ – गृहकलह से बचें। मां के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होता हुआ नहीं दिख रहा है। आपके सीने में भी विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्‍यापार करीब-करीब ठीक-ठाक है। लाल वस्‍तु का दान करें। बजरंग बली की अराधना करें।

मीन – किसी भी तरह से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सफलता भी मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button