June 11, 2026

रायपुर दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन का जनसंपर्क जारी

0
रायपुर दक्षिण विधानसभा में बृजमोहन का जनसंपर्क जारी

रायपुर (न्यूज टर्मिनल) । रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पेंशनबाड़ा, बैरन बाजार, कटोरा तालाब क्षेत्र में जनसंपर्क किया। अभियान की शुरुआत विवेकानंद कॉम्प्लेक्स, पेंशन बाड़ा से हुई, जहां क्षेत्र की जनता ने उनका स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान होली क्रॉस स्कूल पेंशन बाड़ा, साईं मंदिर पीपल झाड़, होलीक्रास इंग्लिश स्कूल, चपरासी कॉलोनी, शासकीय आवास फ्लैट, अरविंद नगर बस्ती, न्यू कुंद्रा पारा, न्यू पेंशन बाड़ा शासकीय कालोनी, फौवारा चौक, नायडू चौक, एकता कांप्लेक्स, गवली मोहल्ला, राजा गवली का घर, कुंद्रा पारा बस्ती में चला। जनसंपर्क दौरान क्षेत्र की जनता का अपने विधायक बृजमोहन अग्रवाल के प्रति प्यार देखने को मिला। इलाके की महिलाओं ने फूलों की माला पहनाकर आरती उतारी और उनका विजय तिलक किया। बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी और छत्तीसगढ़िया के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *