StateUncategorized

रायकेरा विद्यालय ने मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को किया जागरूक



घरघोड़ा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा जी के निर्देशन में प्राचार्य श्री एस• के• करण के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के नेतृत्व में 06 सितंबर को विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया एवं मतदाता शपथ दिलाई गई। उक्त कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा मतदाता शपथ लिया गया एवं मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्राम भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया जिसमें विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। उक्त कार्यक्रम में एल• पी• पटेल, दशरथ साव, श्रीमती अल्मा सोरेंग, कु• तनुजा यादव, देवधर सिंह, यादराम निराला, गोकुल नायक, खेम सिंह राठिया, टिकेश प्रधान, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, मुरलीधर साहू, सीता राठिया, हितेश्वर निषाद, जग्गु राठिया एवं ललित सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button