Big StoryCity

मोटर्स शोरूम में भीषण आग, 60 नई बाइक जलकर राख

सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, रोता रहा संचालक


मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी में शुक्रवार देर रात महेश मोटर्स के शो रूम में भीषण आग लग गई। इसके बाद वहां 40 से ज्यादा बार धमाके हुए। आस-पास के लोग सहम गए। वहीं फायर ब्रिगेड को इस बात की सूचना तक दी गई थी। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर नहीं पहुंची। उसे पहुंचने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इस हादसे में करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान की आशंका है। उधर, सूचना मिलने पर शोरूम का संचालक महेश कश्यप मौके पर पहुंच गया और रोने लगा। वह लोगों से गुहार लगाता रहा कि किसी तरह से आग को बुझा लो। मगर आग इतनी जबरदस्त तरीके से फैल चुकी थी कि उसे तुरंत नहीं बुझाया जा सका।
रोज की तरह रात साढ़े 7 बजे शोरूम संचालक ने शॉप बंद कर दी थी। जिसके बाद अचानक रात 10 बजे के करीब शो रूम के अंदर से आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठती देखीं। इसकी जानकारी शो रूम संचालक को दी गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत सूचना दे दी थी, लेकिन डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी वो नहीं आई। इधर घटना के बाद लोरमी-कवर्धा मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया था। देर रात तक सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग खड़े रहे। फिलहाल आग की असल वजहों का पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button