Big StoryCity

मूणत का जनसंपर्क अभियान जारी, 2200 घरों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई

श्रीश्री सोलापुरी माता के दर्शन करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी राजेश मूणत बुधवार को अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान खमतराई स्थित श्रीश्री सोलापुरी माता के दर्शन करके छत्तीसगढ़ की खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना की। माता के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं हर दिन अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत देवालयों में दर्शन लाभ लेकर करता हूं, किंतु आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस है,इसलिए भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी के रूप में माता शोलापुरी की वंदना करके दिन की शुरुआत की है। मूणत जनसंर्पक अभियान में डोर टू डोर लोगों से मिल रहे हैं और रैलियों में शामिल हो रहे हैं। श्री मूणत ने बुधवार को किए गए जनसंपर्क अभियान के संबंध में बताया कि आज हमने लगभग 2200 घरों तक अपनी पहुंच दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वीर शिवाजी वार्ड में, ठक्कर बापा वार्ड, कन्हैया लाल बाजारी वार्ड में घर-घर पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका हाल जाना। श्री मूणत ने बताया कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान आमजनों में बघेल सरकार की वादाखिलाफी को लेकर आक्रोश देख रहा है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button