State

मुख्यमंत्री भूपेश ने विधायक अनिता शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धरसींवा विधायक अनिता शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विधायक शर्मा के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की है।
आज सुबह से ही विधायक निवास पर समर्थकों का तांता लगा रहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभर व्यक्त किया। अनिता योगेंद्र शर्मा रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर 2018 विधानसभा के चुनाव में विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के अनारक्षित सीट जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बनीं। उनके कर्मठ, जनहितैषी, सरल स्वभाव से उनकी लोकप्रियता क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश मेंं बढ़ती जा रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button