Big StoryState

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 400 जोड़ें बंधे मंगल परिणय सूत्र में, विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

बलरामपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बलरामपुर विकासखंड के तातापानी महोत्सव परिसर में 400 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शादी के मंगल परिणय सूत्र में बंधे. इस शुभ अवसर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे. जिन्होंने नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी. ममुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए. इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया. 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया. इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 3 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल है, जिनकी हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया. शंकरगढ़ के दिव्यांग जोड़े रुक्मणि और प्रकाश को मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 21 हजार के डेमो चेक के साथ दिव्यांग होने के नाते समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया. वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, अलमारी, पेटी, रैक,गद्दा, घरेलू सामग्री, अन्य सामग्रियां विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई. मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रत्येक कन्या को 15 हजार रूपये तक की उपहार सामग्री दी गई.



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button