June 10, 2026

भ्रष्टाचार के मामले में फरार आबकारी के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर इनाम घोषित

0

रायपुर। आबकारी विभाग के गड़बड़ी मामले में फरार पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह की पतासाजी के लिए पुलिस विभाग ने इनाम घोषित किया है।



काफी अरसे तक उन्होंने एक ही विभाग में काम किया। इस दौरान कई तरह की आर्थिक गड़बडिय़ों की शिकायतें आईं।

शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने न केवल समुद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर और जांच की, बल्कि समुद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी कई कोशिशें की गई।

ईओडब्ल्यू के एडीजी जीपी सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आबकारी विभाग के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह पर इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *