Big StorySports

भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता पहला हॉकी-5 एशिया कप

सालालाह। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक शूटआउट में 2-0 से हराकर पहला पुरुष हॉकी-5 एशिया कप जीत लिया है। निर्धारित समय तक स्कोर 4-4 से बराबर था। इस जीत के साथ ही भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी-5 विश्व कप 2024 में भी प्रवेश कर लिया।भारत के लिए मोहम्मद राहील (19वां और 26वां), जुगराज सिंह (सातवां) और मनिंदर सिंह (10वां मिनट) ने निर्धारित समय में गोल दागे। वहीं गुरजोत सिंह और मनिंदर सिंह ने शूटआउट में गोल किए। पाकिस्तान के लिए निर्धारित समय में अब्दुल रहमान (पांचवां), कप्तान अब्दुल राणा (13वां), जिकरिया हयात (14वां) और अरशद लियाकत (19वां) ने गोल दागे।
इससे पहले भारत ने शनिवार को ही सेमीफाइनल में मलेशिया को 10-4 से रौंदकर फाइनल में प्रवेश किया था। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में ओमान को 7-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को टूर्नामेंट के एलीट पूल चरण के मैच में पाकिस्तान से 4-5 से हार मिली थी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button