सक्ती

भाजपा सक्ती का कलेक्ट्रेट कार्यालय शहर में बनाएगी क्या : गिरधर जायसवाल

सक्ती (मोहन अग्रवाल)। भाजपा के पन्द्रह वर्षों के कार्यकाल में सक्ती को जिला नहीं बना पाई,, कॉग्रेस की सरकार बनने के बाद लोगों की मांग को डॉ चरण दास महन्त ने पूरा किया लेकिन अस्थायी रूप से जेठा में कार्यालय बनाया जिस पर भाजपा ने कड़ा विरोध किया था औऱ कई मौके पर जनसभाओं के दौरान कहा कि भाजपा की सरकार बनती है तो कलेक्टर कार्यालय शहर में बनाया जायेगा इस बात को लेकर वरिष्ठ कॉग्रेस नेता गिरधर जायसवाल के कहा है कि क्या भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिला सक्ती का कलेक्ट्रेट मुख्यालय शहर में बनायेगी श्री जायसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय जेठा बनाने के विरोध में शहर के नागरिकों के साथ भाजपा ने शहर बन्द के दौरान कहा था भाजपा सरकार होती तो शहर में बनाया जाता श्री जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब भाजपा की सरकार बन गई हैं विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार डॉ खिलावन साहू ने सभाओ में कहा है कि सक्ती जिला मुख्यालय शहर में बनाया जायेगा शहर के नागरिकों ने इनकी बातों पर भरोसा जताया है ।। श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा के नेता गण जिला मुख्यालय शहर के भीतर बने इसमें कार्य करना चाहिए ताकि नगरवासियों को इसका लाभ मिले।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button