Big StorySports

बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

विंबलडन। भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की छठी वरीय जोड़ी ने मंगलवार को यहां कड़े मुकाबले में नीदरलैंड के डेविड पेल और अमेरिका के रेसी स्टेडलर की जोड़ी को हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बोपन्ना और एबडेन की छठी वरीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पेल और स्टेडलर की गैरवरीय जोड़ी को 7-5, 4-6, 7-6 से हराया।
क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना और एबडेन की भिड़ंत टेलोन ग्रीक्सपूअर और बार्ट स्टीवन्स की नीदरलैंड की जोड़ी से होगी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button