June 11, 2026

पुरुषोत्तम बने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष

0
पुरुषोत्तम बने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष

 एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने की नियुक्ति



रायपुर । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करते हुए पूर्व महामंत्री पुरुषोत्तम पांडेय को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेश में एनसीपी चुनाव की तैयारी में फिर सक्रिय हो गई है। उल्लेखनीय है कि नोबेल वर्मा को पार्टी से हटाए जाने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति नहीं की गई थी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नई नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्री पांडेय ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद के दिशा-निर्देश में प्रदेश में राष्ट्रवादी कांग्रेस की सरकार लाने की दिशा में कार्य करेंगे। भूपेश सरकार के झूठे वायदों और नाकामियों से छत्तीसगढ़ का हर वर्ग परेशान है। इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के पास बेहतर विकल्प है। प्रदेश की जनता इस बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *