June 11, 2026

निमग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध अतिक्रमण और ठेले – खोमचे को हटाया

0
निमग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध अतिक्रमण और ठेले – खोमचे को हटाया



रायपुर(न्यूज टर्मिनल) । नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर बुधवार को जोन-5 अंतर्गत आमापारा से जीई और लाखेनगर से सुंदरनगर जाने वाली सड़क किनारे सब्जी दुकान, ठेले, खोमचे लगाकर कारोबार करने वालों को हटाने की कार्रवाई की। निगम की कार्रवाई से छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

पहले भी निगम अमला यातायात को बाधित करने वाले ठेले, खोमचों को हटाने की कार्रवाई कर चुका है। बता दें कि विगत कुछ दिनों से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सड़कों के किनारे लगे ठेला-खोमचे को हटाया गया। वहीं कई दुकान के बाहर रखे गए सामानों को भी निगम की टीम ने जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *