Big Storypolitics

15 अगस्त से पहले घोषित होगी नई कार्यकारिणी : दीपक बैज

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है। बैज ने कहा, 15 अगस्त के पहले कार्यकारिणी घोषित हो जाएगी। संगठन में सभी विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व होगा। प्रदेश कार्यकारिणी में बस्तर संभाग का दबदबा रह सकता है। दीपक बैज के करीबी मलकीत सिंह गैन्दू को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संगठन में प्रदेश सचिवों की बड़ी संख्या हो सकती है। कई जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मणीपुर की चर्चा से भाग रही है। राहुल गांधी मामले में ऐतिहासिक निर्णय हुआ। सच्चाई की जीत हुई है। संसद में अविश्वास में चर्चा होगी। मुझे विश्वास है राहुल गांधी संसद में मौजूद रहेंगे। इंडिया गठबंधन का नेता कोई भी रहे, देश के नेता राहुल गांधी हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button