Uncategorized

तेंदुए के हमले से चार महिलाएं घायल

धमतरी। जंगल में लकड़ी लाने गई महिलाओं पर तेंदुआ ने हमला कर दिया जिससे महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि नगरी क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो रही। जानवरों के बाद अब तेंदुआ इंसानों पर भी हमला कर रहा है। बताया गया कि नगरी थाना अंतर्गत ग्राम छिपलीपारा की रहने वाली महिलाये यशोदा बाई यादव, सरिता, नंदिनी, बिंदा बाई और आरती पास के जंगल से लकड़ी लाने गई थी जंगल में सभी महिलाएं लकड़ी एकत्रित कर रही थी, तभी तेंदुआ ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि महिलाओं ने हिम्मत नहीं हारी और उसका सामना करते हुये पत्थर आदि मारकर उसे भगाया गया। महिलाओं की माने तो यदि महिलाओंं ने एकजुटता नहीं दिखाई होती तो उनकी जान बच पाना मुश्किल था। हमले से महिलाएं घायल भी हो गईं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर सूचना के बाद वनविभाग की टीम अस्पताल पहुंची महिलाओं का उपचार कराया गया है। डीएफओ संतोविशा समाजदार ने बताया कि जंगल में महिलाएं लकड़ी काटने गई थी तब घटना हुई है। महिलाओं को मामूली चोट आई है जिनका उपचार कराया जा रहा है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button