June 11, 2026

डॉ रमन सिंह बनाए गए विधनसभा अध्यक्ष, विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम

0
डॉ रमन सिंह बनाए गए विधनसभा अध्यक्ष, विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णुदेव साय को चुन लिया गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार खबर आ रही है कि डॉक्टर रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए है। वहीं इसके साथ छत्तीसगढ़ में दो डिप्टी सीएम में होंगे, विजय शर्मा और अरुण साव उप मुख्यमंत्री होंगे।बीजेपी ने सीएम पद के लिए जहां आदिवासी नेता का चुनाव किया है तो वहीं दो डिप्टी सीएम के चुनाव के वक्त ओबीसी वोट बैंक को भी ध्यान में रखा गया है। अरुण साव सांसद रहे है और बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव में छग बीजेपी की कमान संभाली, अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं। विजय शर्मा कबीरधाम जिले के कर्वधा से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने 39, 592 वोटों के अंतर से मंत्री मोहम्मद अकबर को हराया है। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं, बीजेपी युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 50 वर्षीय विजय शर्मा पहली बार विधायक बने हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *