Big Story

छत्तीसगढ़ में सीबीआई का बैन हटाने केंद्र को लिखा जाएगा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के साथ ही अब यहां सीबीआई के लिए दरवाजे खुल गए हैं। दरअसल, 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 2019 से सरकार ने राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। अब जानकारों का कहना है कि राज्य सरकार ने सीबीआई को मामला देना तय कर लिया है, अब जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। छत्तीसगढ़ में तत्कालीन भूपेश सरकार ने सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी । उस समय गृह विभाग ने गुरुवार को केंद्रीय कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन मामले तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया कि राज्य सरकार साल 2001 में केंद्र को दी गई उस सहमति को वापस लेती है, जिसके तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सीबीआई को छत्तीसगढ़ में कोई भी मामलों की जांच के लिए अधिकृत करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इससे पहले आंध्रप्रदेश और पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने-अपने राज्य में सीबीआई के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button