StateUncategorized

घरघोडा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव


घरघोड़ा। विद्यालय को शिक्षा मंदिर कहा जाता है, जब यह मंदिर शिक्षा के साथ-साथ अभिभावक और समाज को जोड़ने और मार्गदर्शन के लिए नए प्रयोग के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन करता है, तो विद्यालय समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है! ऐसे ही स्थानीय प्रयोग घरघोड़ा विकासखंड के शिक्षा अधिकारी श्री के. पी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक की कुशल मार्गदर्शन से पूरे विकासखंड की 21 संकुल में 26 जून को ‘संकुल स्तरीय शालेय प्रवेश उत्सवÓ संकुल के चुनिंदा स्कूलों में रखा गया, जिसमें से घरघोड़ा विकासखंड के प्राथमिक शाला चारमार में क्षेत्रीय विधायक श्रीमान लालजीत सिंह राठिया अध्यक्ष- मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण (कैबिनेट मंत्री दर्जा) आतिथ्य में नव प्रवेशी छात्रों को फूल माला पहनाकर एवं श्रीमती ऋचा ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा द्वारा बच्चों को तिलक कुमकुम लगाकर साथ ही विकास खंड शिक्षा अधिकारी केशव पटेल द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर, सुंदरमणि कौंध द्वारा किताबें, गणवेश तथा पठन सामाग्री वितरीत किया। साथ ही विधायक महोदय ने विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं और अभिभावकों को नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेश उत्सव को बधाई देते हुए कहा कि- यही बच्चे हमारा भविष्य है, और इन बच्चों को शिक्षा का उचित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि इनका पढ़ाई में मन लगा रहे। और मैं तो 12 वर्षों से यहां के शैक्षिक वातावरण से खुश हू। मैं जहां भी जाता हूं। हमेशा यही बोलता हूं, कि हमारे घरघोड़ा विकासखंड में भी एक शिक्षक है, टिकेश्वर प्रसाद पटेल जो प्रतिवर्ष 10-15 बच्चे नवोदय विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष, प्रयास, एकलव्य जैसे स्कूलों में चयन करा कर विकासखंड का ही नहीं जिले का भी नाम रोशन कर रहे हैं।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी के प्रेरक उद्बोधन

विकास खंड शिक्षा अधिकारी केशव प्रसाद पटेल जी ने सर्वप्रथम यहां पर उपस्थित श्रीमान लालजीत सिंह राठिया विधायक धर्मजयगढ़ साथ ही जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल जी, यहां उपस्थित शिक्षक-शिक्षिका अभिभावक गण प्यारे नन्हे मुन्ने बच्चे आज छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें हमारे विकासखंड में भी एक एक संकुल चुनिंदा स्कूलों में संकुल स्तरीय कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें हमारा शासकीय प्राथमिक शाला चारमार एक ऐसा स्कूल है जिसमें प्रतिवर्ष 5 से 10 बच्चे सैनिक एवं नवोदय में प्रवेश करते हैं, यहां पदस्थ प्रधान पाठक के मार्गदर्शन में शिक्षक टिकेश्वर पटेल की कड़ी मेहनत से अभी तक 80 विद्यार्थियों ने नवोदय एवं सैनिक स्कूल में प्रवेश हुआ है, दाखिला लिया है मैं समझता हूं कि उन 80 बच्चों का भविष्य उज्जवल तो हुआ ही साथ में जो असफल हुए विद्यार्थी भी आज आज कई स्कूलों में टॉप टेन में अपना नाम रोशन कर रहे हैं और हमारे विकासखंड हमेशा गौरवान्वित कर रहे हैं इस वर्ष हमारे विकासखंड से 3 बच्चों ने एक 2 अंकों से टॉप टेन जगह बनाने से चूके हैं मैं समझता हूं वह जरूर आने वाले समय में अच्छा करेंगे और आने वाले समय में हमारा विकास खंड एक अच्छा नाम रोशन करेगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा ने नव प्रवेशी बच्चों को तिलक,कुमकुम लगाकर किया स्वागत

अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा श्रीमती रिचा ठाकुर ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को तिलक कुमकुम एवं मिठाई खिलाकर शाला में प्रवेश दिलाया, साथ ही अपने प्रेरक उद्बोधन में यह कहा कि इतनी ज्यादा बारिश में भी यहां के बच्चे पालक एवं शिक्षकों को देखकर मैं खुश हूं। मुझे बहुत अच्छा लगा कि शिक्षक जो है, बहुत अच्छा आप लोगों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराते हैं और मैं स्वयं नवोदय विद्यालय की छात्रा रही हूं, एवं प्रयास स्कूल में पढ़ कर आगे की पढ़ाई की है शासन की जो प्रयास स्कूल, जवाहर उत्कर्ष , जवाहर नवोदय शासन की बहुत अच्छी योजना है जिससे आप सभी को एक अच्छा मंच मिलता है आगे बढ़ने के लिए आप खूब मन लगाकर पढ़िए आप जरुर आगे बढ़ेंगे।

जिले का एकमात्र सरकारी स्कूल 7 छात्रों का सैनिक स्कूल और 4 छात्रों का नवोदय में चयन

हमारे विकासखंड का सरकारी स्कूल प्रतिभाओं की नर्सरी के नाम से जाना जाता है जिस में प्रतिवर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन होकर 10 से 15 बच्चे नवोदय विद्यालय जवाहर उत्कर्ष सैनिक स्कूल एवं एकलव्य स्कूल जैसे चुनिंदा स्कूलों में प्रवेश करते हैं जिसमें से इस वर्ष भूमिका गुप्ता /थबीर लाल गुप्ता, गोपिका पटेल/ हेतराम पटेल, प्रेरणा डनसेना/, इंदु प्रकाश डनसेना, मिमांशु गुप्ता/ विजय कुमार गुप्ता, अमन राठिया/लाभो राम राठिया, मनीष पटेल/ लोकेश पटेल,किशन राठिया/ अखंड सिंह राठिया इन विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल में प्रवेश कर इन्हीं में से 4 छात्रों ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश होकर स्कूल तथा विकास खंड का नाम रोशन किए हैं! उपरोक्त छात्रों को शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर शालेय परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर शालेय परिवार सम्मानित किया। साथ ही यहां पदस्थ शिक्षक श्री उदे राम राठिया एवं टिकेश्वर पटेल को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर शालेय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है !साथ ही उपस्थित सभी सम्मानीय व्यक्तियों को शालेय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today