CG News

गणेश विसर्जन के चलते रायपुर में आज शाम से शराब दुकानें बंद

रायपुर। राजधानी में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने आज शहर की शराब दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। निर्धारित आदेश के अनुसार सभी शराब दुकानें शाम 4 बजे से बंद रहेंगी।


विसर्जन कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए आबकारी विभाग के मैदानी अमले को भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों, हवलदारों और सिपाहियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की टीमों द्वारा शराब की अवैध बिक्री और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button