Big StoryCity

कोटा-रामकुण्ड में जनसंपर्क कर विकास उपाध्याय ने मांगा जन समर्थन

विधायक उपाध्याय का जगह-जगह लोगों ने किया अभिनंदन



रायपुर (न्यूज टर्मिनल) । विधायक विकास उपाध्याय के द्वारा आज सुबह से जन वंदन यात्रा के माध्यम से कोटा और रामकुण्ड क्षेत्र में घर घर जाकर पश्चिम विधानसभा के सभी से मुलाकात कर ले रहे जीत का आशीर्वाद। आज जनसंपर्क के माध्यम से विधायक विकास उपाध्याय ने कहा रायपुर पश्चिम क्षेत्र के समस्त परिवारजनों के साथ मैने काम किया है और सभी के उम्मीद के पर सही तरीके से काम किया उसी नतीजा है कि आज मेरे लिए भारी संख्या में लोग निकल मेरे साथ वरिष्ठ बुजुर्ग युवा एवं महिलाएं साथ चलकर अपना अपना आशीर्वाद दे रहे हैं और वह मुझे अपना पारिवारिक सदस्य अपना बेटा मानते हुए माता-बहने घरों से निकल निकलकर आरती कर कर एक उम्मीद के रूप में सब अपना अपना जन समर्थन दे रहे हैं।

 

निश्चित ही मैं भी अपने विधानसभा में सभी को पारिवारिक सदस्य मानते हुए में क्षेत्र की सेवा की और सभी के सुख-दुख में मैं लगातार सम्मिलित हुआ जिसका आज प्रतिफल है कि आज स्वयं लोग इतना स्नेह मिल रहा है। आज इस जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप भारी संख्या में कांग्रेसजन सहित समस्त वार्ड वासी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button