Big StorySports

एशियाई खेल : बोपन्ना-भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड

हांगझोउ । अनुभवी रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के सुंग हाओ हुआंग और एन शुओ लियांग को 2-6, 6-3, 10-4 से हराकर एशियाई खेलों की मिश्रित युगल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। अब भारतीय टेनिस दल कम से कम एक स्वर्ण पदक लेकर लौटेगा। इस बार एशियाई खेलों में टेनिस में भारत की झोली में दो ही पदक गिरे जिनमें पुरुष युगल का रजत शामिल है। साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने पुरुष युगल में रजत जीता है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button