business

इलेक्टि्रक वाहनों को लेकर टाटा मोटर्स उत्साहित

नई दिल्ली। टाटा पैसेंजर इलेक्टि्रक मोबिलिटी ने मंगलवार को एक नयी ब्रांड पहचान की पेशकश की। कंपनी 2026 तक दस नए बैटरी आधारित इलेक्िट्रक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्टि्रक मोबिलिटी ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के साथ ईवी की पेशकश बढ़ रही है और ऐसे में ग्राहक एक बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। बयान में कहा गया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्यवसाय के लिए नयी ब्रांड पहचान ‘टाटा डॉट ईवी’ पेश की गई है, जो इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ने के लिए एक सामूहिक पहल की दिशा में उठाया गया कदम है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विपणन, बिक्री और सेवा रणनीति प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि कंपनी ‘टाटा डॉट ईवी’ के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button