City

आदिवासी भाजपा से नाराज नहीं: बृजमोहन

जगदलपुर । बस्तर दौरे पर पहुंचे पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश का आदिवासी समुदाय भाजपा से नाराज नहीं है। उनकी नाराजगी हमसे नहीं है। कांग्रेस की सरकार से है। क्योंकि उन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया है। एससी-एसटी वर्ग के युवाओं को निर्वस्त्र होकर सड़कों पर प्रदर्शन करना पड़ा है। इससे समझा जा सकता है कि, उनके मन में कांग्रेस के प्रति कितना आक्रोश भरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आदिवासियों को छला है। आदिवासी दिवस मनाने का केवल ढोंग किया जा रहा है। पिछले साढ़े चार सालों में एक भी काम आदिवासियों के हित में नहीं किए गया हैं। यही वजह है कि इनका संगठन समझ चुका है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के चेहरे पर कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को उनकी ही कांग्रेस पार्टी ने नकार दिया है। संगठन को पता है, अगर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे तो कभी नहीं जीतेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button