Big Storypolitics

बंद होगी बिजली बिल हॉफ योजना

डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- अब देना होगा पूरा बिल


रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की हॉफ बिजली बिल योजना को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब पूरा बिजली बिल देना होगा। उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूर्व सरकार की पैसे खाने वाली योजनाओं को बंद किया जाएगा। जो योजनाएं सही है, उनको बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए इसी साल से मिलेगा।  उपमुख्यमंत्री बनने के बाद विजय शर्मा का कवर्धा में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों में उनके स्वागत के लेकर गजब का उत्साह था। स्वागत के लिए उमड़े जनसैलाब के द्वारा उपमुख्यमंत्री शर्मा के कवर्धा आगमन पर फूूलमालाओं और अतिशबाजी के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। श्री शर्मा के स्वागत के लिए राजनादगांव बाईपास से बाइक रैली निकाली गई। साहू समाज, कुर्मी समाज, मरार पटेल समाज, गोंड समाज, बैगा समाज, सतनामी समाज, अहिवार समाज, राजपूत समाज, ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न समाज के लोगों ने उनका किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button